फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को डाक विभाग बेचेगा सिक्के

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। डाक विभाग इस बार भी दीपावली और धनतेरस पर सोने के सिक्के बेचेगा। डाक विभाग ने ग्राहकों को धनतेरस पर विशेष उपहार देने की योजना बनाई है। योजना के अनुसार 11 नवंबर, रविवार होने के बावजूद डाक विभाग खुला रहेगा। इस दौरान डाक विभाग में सिर्फ सोने के सिक्के ही बेचे जाएंगे। डाक विभाग से जुड़े अन्य कार्य नहीं होंगे। अधिकारियों का कहना है कि धनतेरस वाले दिन लोग ज्यादा खरीदारी करते हैं। दावा है कि लोग धनतेरस पर सोने के सिक्के भी ज्यादा मात्रा में खरीद सकते हैं। जितनी खरीदारी अब तक अन्य दिनों में नहीं हो पाई है, उससे ज्यादा खरीदारी धनतेरस वाले दिन ही हो सकती है। डाक विभाग का दावा है कि उनके यहां पर बेचे जा रहे सिक्के 99.99 प्रतिशत शुद्ध हैं।
विज्ञापन

रोजाना बदलते हैं दाम
डाक विभाग में मिल रहे सोने के सिक्कों के दाम भी मार्केट की तर्ज पर हर रोज भाव ऊपर नीचे हो रहा है। आज जो दाम है, हो सकता है आने वाले दिन में यह दाम घट सकता है और बढ़ भी सकता है। जो सिक्के विभाग द्वारा दिए जा रहे हैं, उन पर डाक विभाग का लोगो है। यह वाटर प्रूफ व एयर प्रूफ लिफाफे में पैक किए गए हैं। लंबे समय तक रखे रहने पर भी इसकी क्वालिटी में कोई कमी नहीं आएगी।
विज्ञापन

वर्जन
धनतेरस वाले दिन यानी रविवार को भी डाकघर खुला रहेगा। इस दिन सिर्फ सोने के सिक्के ही उपलब्ध होंगे। ग्राहकों को किसी प्रकार समस्या नहीं होगी।
दर्शन लाल, पोस्टमास्टर, प्रधान डाकघर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें