फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी थमे रेल के पहिये

Wed, 01 Aug 2012 12:00 PM IST
Panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ग्रिड फेल होने से दूसरे दिन ट्रेनों के पहिये एक बार फिर थम गए। पानीपत स्टेशन पर करीब दो घंटे तक पश्चिम एक्सप्रेस के यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। इससे दोपहर के बाद की अप और डाउन दोनों तरफ की ट्रेन दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर दो से तीन घंटे लेट चलती रही।
विज्ञापन

दोपहर 01:05 से 03:05 बजे तक ट्रेनों के पहिये थमे रहे। करीब एक बजे पश्चिम एक्सप्रेस पानीपत स्टेशन पर पहुंची। पांच मिनट बाद ही बिजली में खराबी से ट्रेन को दो घंटे तक स्टेशन पर ही खड़े रहना पड़ा। जिस कारण यात्रियों को परेशानी हुई।
दोपहर बाद की सभी ट्रेनें प्रभावित
दो घंटे तक ट्रेन नहीं चलने के कारण दोपहर के बाद की सभी ट्रेनें दो से चार घंटे तक लेट रहीं। लेट होने वाली ट्रेनों में दिल्ली की ओर जाने वाली 12926 पश्चिम एक्सप्रेस, 12920 मालवा एक्सप्रेस, 11058 दादर एक्सप्रेस, 14674 शहीद एक्सप्रेस और अंबाला की ओर जाने वाली 12925 पश्चिम एक्सप्रेस, 12451 चंडीगढ़ सुपर फास्ट, 12715 सचखंड एक्सप्रेस और 14673 शहीद एक्सप्रेस दो से चार घंटे तक की देरी से चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें