फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के 96 आदी छोड़ने आए आदत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सिविल अस्पताल में मंगलवार को जिला मानसिक रोग कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. मोना नागपाल ने मानसिक और नशा के आदी लोगों की काउंसलिंग की। मनोरोगियों की दशा समझकर उन्हें दवा दी गई। नशा के आदी युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया और उन्हें नियमित रूप से सिविल अस्पताल में इलाज कराने की सलाह दी गई। कैंप में सोमवार को 96 नशा के आदी व्यक्ति पहुंचे। इनमें से 49 शराब की लत से परेशान थे। पिछले 10 साल में स्वास्थ्य विभाग 91 लोगों से नशा छुड़ा चुका है। जिले में अब 108 उपचराधीन हैं।
विज्ञापन

मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. मोना नागपाल ने बताया कि इस समय हर आयु वर्ग के लोग मानसिक विकारों से ग्रस्त हैं। खासकर, कोरोना महामारी में मरीज संख्या बढ़ी है। लंबे समय तक शिक्षण संस्थान बंद रहने, आनलाइन पढ़ाई के कारण बच्चे भी मानसिक परेशानी झेल रहे हैं। लगभग एक फीसद आबादी दिमाग संबंधी किसी न किसी बीमारी से पीड़ित है, इनमें अवसाद, दौरा, बेचैनी, सिरदर्द, तनाव और माइग्रेन से अधिक पीड़ित रहते हैं। अधिकांश लोगों को काउंसलिग के जरिए ठीक किया जा सकता है। बीमारी पुरानी होने पर दवा देनी पड़ती है। चिकित्सक ने बताया कि परिवार में बच्चा, युवा, बुजुर्ग, किसी भी आयु का व्यक्ति है, उससे बातचीत करते रहें। उसकी बातों को सुनें, ताकि उसे अपनापन लगे। नशा सामाजिक बुराई है इससे दूर रहना जरूरी है।
मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. ललित वर्मा ने बताया कि अस्पताल में ओएसटी सेंटर (ओपिआयड सब्स्टीट्यूशन थैरेपी सेंटर) भी खुला हुआ है। यहां किसी प्रकार के नशे (शराब, धूम्रपान, अफीम का सेवन, इंजेक्शन व नशे की गोलियां खाना) की लत को छुड़वाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें