फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत के गैर मान्यता प्राप्त 157 स्कूलों को बंद करने का दिया निर्देश, जल्द लगाए जाएगें इन स्कूलों पर ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
गैर मान्यता प्राप्त 157 स्कूलों को बंद करने के निर्देश, जल्द लगाए जाएगें ताले
विज्ञापन

पानीपत। प्रदेश भर में चल रहे हजारों फर्जी स्कूलों के मामले में हाईकोर्ट की सख्ती के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने भी सख्त रूख अख्तियार करते हुए कड़े कदम उठाए है। हरियाणा मौलिक शिक्षा एंव माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा प्रदेशभर में 1083 व पानीपत में 157 स्कूलों को गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों पर जल्द ही ताले लग सकते है। इसके लिए अभिभावकों से भी शिक्षा सत्र 2019-20 के लिए अपने बच्चों के ऐसे विद्यालयों में दाखिला नहीं कराने का आह्वान किया है। सभी जिला मौलिक एंव जिला शिक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि वें अपने जिला में गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों का निरीक्षण कर तत्काल बंद कराएं। प्रदेश सरकार की ओर से पंजाब एंव हरियाणा उच्च न्यायालय में भी शपथ पत्र देकर शैक्षणिक सत्र 2019-20 में प्रदेशभर में कोई भी फर्जी स्कूल नहीं चलने देने की बात कही जा चुकी है।
लगभग 400 स्कूल से में 157 स्कूलों पर गिरेगी गाज
हरियाणा मौलिक शिक्षा एंव माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा गैर मान्यता प्राप्त के प्रदेश भर के 1083 स्कूलों को नोटिस भेजे गए है। जिसमें 157 स्कूल पानीपत के है। जल्द ही इन स्कूलों पर ताले लगाए जाएगें। वहीं इस फैसले के बाद सभी गैर मान्यता प्राप्त स्कूल के प्रधानों में रोष बना हुआ है। जिले अधिकारियों को निर्देश दिए कि वें अपने जिले में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों का निरीक्षण कर तत्काल बंद कराएं।
विज्ञापन

माता- पिता को संदेश नहीं कराए गैर मान्यता स्कूल में बच्चों दाखिला
निदेशालय ने माता- पिता को संदेश दिया है कि वह अपने बच्चे का दाखिला किसी मान्यता स्कूल में करवाए क्योकि जल्द ही गैर मान्यता वाले स्कूलों का बंद किया जा रहा है। बच्चों का किसी अच्छे मान्यता वाले स्कूल में दाखिला करवाए। इसके साथ-साथ यह भी कहा कि अगर उनके पास कोई ऐसा स्कूल है जिसके पास मान्यता नहीं है तो वह जिला शिक्षा को संपर्क कर बता सकता है।
9 सितंबर 2017 से चल रहा था पंजाब एंव हरियाणा हाईकोर्ट में केस
गैर मान्यता वाले स्कूलों को बंद करने के लिए 9 सितंबर 2017 से पंजाब एंव हरियाणा हाईकोर्ट में केस चला हुआ था। जिसमें निदेशालय ने यह फैसला लिया है कि प्रदेश भर के 1083 स्कूलों को बंद किया जाए और जल्द से जल्द लोगों को इन स्कूलों में दाखिला ना करवाए उसके लिए जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

अवैध कॉलोनियों में चल रहे है अधिकतर ऐसे स्कूल
अवैध कॉलोनियों में अधिकतर गैर मान्यता प्राप्त स्कूल चल रहे हैं। इस बड़ा कारण ये है कि वहां के लोग शिक्षा के प्रति इतना जागरूक नहीं है कि वो स्कूल पर सवाल उठा सके। अवैध कॉलोनियों में स्कूल संचालक ऑफिसर की नजरों से बचने का भी प्रयास करते हैं।
हाई कोर्ट के निर्देशों की होगी पालना : नरवाल
हाईकोर्ट के निर्देंशों की पालना की जाएगी। अवैध चलने वाले स्कूलों पर जल्द कड़ी कार्रवाई होगी।
बीएस नरवाल, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें