फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पिस्तौल सहित एक युवक काबू, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध पिस्तौल सहित एक युवक काबू, भेजा जेल
विज्ञापन

पानीपत। पुलिस ने अवैध हथियार 32 बौर देशी पिस्तौल व 6 जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी को काबू करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत भेजा गया है। थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया की पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देशानुसार अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जिला में विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के दौरान गश्त करते हुए थाना इसराना की एक टीम मुख्य सिपाही धर्मराज के नेतृत्व में परढाना मोड़ पर मौजूद थी। इसी दौरान इसराना की और से एक संदिग्ध किस्म का युवक पैदल आता दिखाई दिया। यह युवक पुलिस टीम को देख एक दम से वापस मुड़ा और भागने की कोशिश करने लगा पुलिस टीम ने शक के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए युवक को मौके पर ही काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान राजेश पुत्र हवासिंह निवासी अहर के रूप में बताई। वहीं शक के आधार पर युवक की तलाशी ली गई तो आरोपी के पास ये एक 32 बौर देशी पिस्तौल व अंदर मैगजीन से 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना इसराना में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें