बीईओ ने तीन स्कूलों व स्कूल बसों की सुरक्षा का किया निरीक्षण
बापौली। स्कूल सुरक्षा पालिसी व सड़क स्कूल वाहन सुरक्षा पालिसी के तहत कार्यकारी खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानीराम कौशिक ने कमेटी सदस्यों के साथ चैकिंग अभियान चलाकर बापौली के बीआरएम, पसीना के सरस्वती, डाडोला के दीक्षा स्कूल व स्कूल बसों का निरीक्षण किया। इस दौरान ज्यादतर नियम पूरे मिले। अधूरे नियमों को सोमवार तक पूरा करने के आदेश दिये और सख्त हिदायत दी गई कि अगर सोमवार तक उक्त खामियों को पूरा नही किया गया तो उनके खिलाफ ठोस विभागीय कार्यवाही की जाएगी। ज्ञानीराम कौशिक ने कहा कि स्कूल बसों के अंदर फर्स्ट ऐड बॉक्स, सीसीटीवी कैमरे, महिला हैल्पर सहित बस व डाईवर के अन्य सबधित कागजात पूरे होने चाहिए। वही उन्होंने स्कूलों में बसों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाने और स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश दिए। जिन स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरती पाई गई, उन स्कूलों के खिलाफ उच्चाधिकारियों को शिकायत भेजकर अवगत कराया जाएगा ताकि उक्त स्कूलों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जा सकें। इस मौके पर मा. रामपाल, मुकेश पंवार आदि टीम सदस्य मौजूद थे।