फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट का शिकार हुए युवक को पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करने की नसीहत देने वाला एएसआई सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट पीड़ित युवक की नहीं की मदद, पीसीआर में फोन करने की दी नसीहत, एसआई सस्पेंड
विज्ञापन

दो दिन पहले मित्तल मेगा मॉल के निकट हुई थी वारदात, ड्यूटी में लापरवाही के कारण हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। दो दिन पहले शनिवार को मित्तल मेगा मॉल के पास बाइक और मोबाइल लूट का शिकार हुए युवक को पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करने की नसीहत देने वाले चांदनी बाग थाना के एएसआई और पीसीआर के इंचार्ज वीरेंद्र सिंह को एसपी मनवीर सिंह ने सस्पेंड कर दिया है। एसपी ने पुलिस कर्मचारियों को नसीहत दी कि जो भी व्यक्ति पुलिस से मदद मांगने के लिए आता है, उसकी मदद करना हमारा कर्तव्य है। जो भी अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतता पाया गया, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विदित है कि शनिवार को अशोक कुमार निवासी नलवा कॉलोनी से मित्तल मेगा के पास दो युवकों ने बाइक व मोबाइल फोन लूट लिया था। बदमाशों ने युवक को जान से मारने की धमकी भी दी थी। अशोक पैदल नलवा कॉलोनी जा रहा था। उसको टीडीआई के पास पुलिस की गश्त टीम दिखाई दी। गश्त टीम के इंचार्ज एएसआई वीरेंद्र सिंह पीसीआर में बैठे थे। अशोक ने वीरेंद्र सिंह से मदद मांगी और कहा कि प्लीज बदमाशों को पकड़ ले। बदमाशों ने उसके साथ लूटपाट की है। लेकिन वीरेंद्र ने अशोक को पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करने की नसीहत देते हुए कहा कि वह किसी का पीछा नहीं करेंगे या तो चुपचाप अपने घर चला जाए या पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करे। अशोक कुमार ने रविवार को इसकी शिकायत एसपी मनवीर सिंह को दी थी। एसपी सिंह ने इसकी जांच डीएसपी जगदीप दूहन को सौंपी थी। उन्होंने जांच के दौरान एएसआई वीरेंद्र को ड्यूटी के दौरान लापरवाह पाया। उनको तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन

-------
ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर एएसआई वीरेंद्र को सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू की गई। लापरवाही को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।
-मनबीर सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें