फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो दुकानों से लाखों का सामान किया चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने दो दुकानों से लाखों का सामान किया चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
चोरों ने सतकरतार कॉलोनी में दो दुकान का शटर तोड़कर पत्थर काटने वाली मशीन व इंवर्टर बैटरी समेत लाखों का समान चोरी कर लिया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नरेश कुमार पुत्र जगरुप निवासी सतकरतार कालोनी ने बताया कि उसकी कॉलोनी में ही दया कटर मशीन के नाम से दुकान है। वह शुक्रवार रात को दुकान बंद कर घर चला गया था। शनिवार सुबह उसके पड़ोसी सुरेंद्र ने उसे फोन कर बताया कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। उसने दुकान पर जाकर देखा तो दुकान में सामान बिखरा पड़ा था। दुकान से पत्थर काटने वाली मशीन, गरेंडर, इन्वर्टर,बैटरी,सिलेन्डर व सुरेन्द्र की दुकान से 10 बैटरी, इन्वैटर चार्जर व ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी कर लिया। इस वारदात के बाद वहां के दुकानदारों में भय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें