विदेशी भी दशहरा के गवाह बने, तिरंगा लेकर भी निकले युवा
पानीपत। दशहरा पर रावण व उसके कुनबे का दहन देखने विदेशी भी पहुंचे और रावण दहन के पर्व को शानदार आयोजन बताया। वहीं तिरंगा यात्रा भी देशभक्ति का जुनून पैदा करने वाली रही।
अमेरिका निवासी डॉ. आर जैरेमी सॉल दशहरा पर्व के लिए विशेष तौर पर पहुंचे। वे दशहरा कमेटी सनौली रोड द्वारा सेक्टर-25 में आयोजित रावण देखने पहुंचे। उन्होंने हिंदी में बताया कि वे हिन्दू धर्म और विशेषकर हनुमान पर शोधकार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले उन्होंने मैसूर और कुल्लू का दशहरा भी देखा है लेकिन पानीपत में अनूठे हनुमान स्वरूपों की वजह से यह सबसे अलग है। उन्होंने दशहरा कमेटी के प्रधान रमेश माटा से मिलकर आभार जताया और दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी।
देशभक्ति का भी दिया संदेश
दशहरा स्थल राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा और चारों तरफ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा नजर आ रहा था तथा हनुमान सेवादारों की तय वर्दी पीली और लाल टीशर्ट चारों ओर छाई हुई थी। इस अवसर पर उद्योगपति सतीश गंगवानी, समाजसेवी चंदन विज, वीरेंद्र सोनी, कैलाश लूथरा, राकेश पाहूजा, प्रसिद्ध निर्यातक रमेश चुघ, गजेंद्र सलूजा, चिमन लाल सेठी, महेंद्र पसरीचा, डा. रमेश चुघ, विनोद लिक्खा, रविंद्र शर्मा, शक्ति सिंह रेवड़ी, गणपत खुराना, मोहन लाल सलूजा, दर्शन रामदेव, किशोर रामदेव, अमित रामदेव, कृष्ण रेवड़ी, कृष्ण लाल शर्मा, पंकज सेठी, तरुण छोकरा, मुरारी चुघ, अनिल चावला, लक्ष्मी चानना, तृषत नारंग, अनिल शर्मा, विजय चौधरी, रमन पाहवा, सुनील रामदेव, भारत अरोड़ा, चरणजीत धींगड़ा, लीलाकृष्ण भाटिया, स्वप्निल जुनेजा, चूनीलाल चुघ, हिमांशु अरोड़ा, सौरभ लूथरा, संदीप दुआ, मनोज मिगलानी, विनीत जुनेजा, गोविंद लाल जुनेजा व ओमप्रकाश रेवड़ी मौजूद रहे।
फोटो-38