फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाप्रभु दासलाल महाराज योगाश्रम में किया महारूद्राभिषेक यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
महारुद्राभिषेक यज्ञ में डाली आहुति
विज्ञापन

पानीपत। जीटी रोड स्थित महाप्रभु दासलाल महाराज योगाश्रम में योगी राज संत डॉ. दासलाल महाराज की छत्रछाया में महारुद्राभिषेक यज्ञ किया गया। जिसमें दिल्ली कर्णवास वेद विद्यालय से आए आचार्य अनिल शास्त्री के सानिध्य में वैदिक विद्वानों हरकेश शास्त्री, मनोज शास्त्री, पं. कुलदीप शर्मा और सौरभ शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चारण किया। सोमवार को दूध-दही, गंगाजल, फूल-फल, बेलपत्र भगवान शिव को अर्पित किए गए। आचार्य संत डॉ. दासलाल महाराज ने बताया कि विश्व शांति जन-जन की सुख समृद्धि, धन धान्य की वृद्धि व अच्छी वर्षा होने के लिए महारुद्राभिषेक यज्ञ का हर साल आयोजन होता है। जिसकी 27 जुलाई को पूर्णाहुति होगी व इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर इनेलो नेता डॉ. यशपाल ढांडा, जसवंत प्रधान, कर्मवीर, शमशेर, पालेराम अलुपुर, हरिसिंह, विजयपाल, कृष्णदत्त शर्मा, संदीप जौधन कलां, सूरजमल, दया सिंह, सुरेंद्र कोहंड व बब्लू वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें