माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। नगर निगम ने मंगलवार को वार्ड-एक और 21 में सफाई अभियान चलाया। दोनों वार्डों में करीब 87 टन कूड़ा निकाला। वहीं एक फैक्टरी समेत तीन लोगों पर कूड़ा फेंकने पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। निगम यह अभियान 30 सितंबर तक चलाएगा।
नगर निगम की टीम ने मंगलवार को वार्ड-एक के अंतर्गत सेक्टर-13/17, बिचपड़ी व बरसत राेड क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। वार्ड में 120 कर्मचारी, 10 ट्रैक्टर ट्राॅली, 12 रिक्शा और दो जेसीबी लगाई। यहां करीब 40 टन कचरा निकाला गया। वहीं वार्ड-21 में साैंधापुर, फाैजी काॅलाेनी, सैनी काॅलाेनी व जाटल राेड के आपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। यहां करीब 47 टन कूड़ा निकाला। विभाग की टीम ने सुबह सात से दाेपहर बाद दो बजे तक अभियान चलाया। निगम की टीम ने चावला फैक्टरी मालिक और दो लाेगों को कूड़ा फेंकते पकड़ा। इन पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इनमें से एक ने मौके पर चालान के पांच हजार रुपये जमा कराए। विशेष अधिकारी प्रदीप कुमार ने दाेनाें वार्डाें का निरीक्षण किया।
प्लाॅट और सड़क किनारे से उठाया कूड़ा
नगर निगम की टीम शहर में सफाई अभियान चला रही है। इसका अपेक्षाकृत प्रभाव दिखाने के लिए मंगलवार को दो वार्डों में सफाई अभियान चलाया। इन वार्डों में प्लाटों और सड़क किनारे कूड़े को उठाया। इसके साथ सामान्य कूड़े का भी उठान किया। सफाई उप निरीक्षक रिंकू व सहायक सफाई निरीक्षक गुरमीत ने बताया कि लोगों काे खुले में कूड़ा नहीं फेंकना चाहिए। हर कॉलोनी में निगम की गाड़ी डोर-टू-डोर कूड़ा उठान कर रही हैं। निगम अब कूड़ा फेंकने पर जुर्माना लगा रहा है। मंगलवार को भी तीन चालान किए हैं।
शहर में सामान्य के साथ दो वार्डों में विशेष सफाई का कार्य किया। इसमें खाली प्लॉटों में जमा कूड़ा उठाया। हर रोज दो वार्डों में काम किया जाएगा। बुधवार को वार्ड दो और 17 में अभियान चलाया जाएगा। लोगों को इसमें अपना सहयोग देना चाहिए।
डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम।