दिव्य होली मिलन समारोह 20 को
पानीपत। होली मिलनोत्सव को लेकर श्री सनातन धर्म संगठन पानीपत की बैठक श्री गंगाधाम मंदिर, जगन्नाथ विहार में संगठन के प्रधान सूरज पहलवान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें दिव्य होली मिलन शोभायात्रा एवं भजन संध्या की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस दिव्य होली मिलनोत्सव एवं भजन संध्या परम पूज्य सद्गुरुदेव 108 कांता देवी महाराज परमाध्यक्षा प्रेम मंदिर पानीपत एवं परम पूज्य संत शिरोमणि 108 दयानंद सरस्वती महाराज मुरथल वालों के पावन सान्निध्य में होगी। सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाऊन, पानीपत में 20 मार्च को भजन संध्या, सायं 7 बजे से हरि इच्छा तक सनातन धर्म संगठन के सरस्वती रत्नों द्वारा होगी। वीरवार 21 मार्च 2019 प्रात: 8 बजे गंगाधाम मंदिर में होली के रंग राधा कृष्ण के संग संकीर्तन रस प्रवाह मुख्य अतिथि गण अभिनंदन एवं सतों महापुरूषों द्वारा आशीर्वाद 9 बजे विशाल शोभायात्रा गंगाधाम मंदिर, श्रीराम चौक, जगन्नाथ विहार से होली के रसिया कान्हा एवं राधा रानी सरकार की भव्य झांकी के साथ प्रारंभ होकर एक दूसरे को चंदन एवं अबीर का तिलक लगाते हुए सब पर फूल बरसाते हुए शहर के प्रमुख बाजारों से होती हुई, हनुमान मंदिर (भगत मूलचंद) वार्ड नं. 3 में होली के रसिया कान्हा एवं राधा की आरती कर विशाल भण्डारे के साथ संपन्न होगी। संगठन के प्रधान सूरज पहलवान ने नगर वासियों से होली महोत्सव को आपसी प्रेम और भाईचारे से मनाने का आह्वान किया। बैठक में सर्वश्री पं. निरंजन पराशर, वेद प्रकाश शर्मा, युधिष्ठिर शर्मा, ओम ढींगड़ा, चंद्रवान वर्मा, सतनाम मिगलानी, सतीश गुप्ता, मदन लाल डुडेजा, लीला कृष्ण भाटिया, कैलाश लूथरा सहित काफी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे।