फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण आंचल में प्रतिभा की कमी नहीं है: आलिड़या

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण आंचल में प्रतिभा की कमी नहीं : आलिड़या
विज्ञापन

इसराना। इसराना में बाबा सुमेर दास युवा हेल्थ कल्ब के तत्वावधान में आयोजित दूसरी बैंच प्रेस चिनअप-पुशअप प्रतियोगिता-2019 में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे वरिष्ठ बसपा नेता रामचंद्र आलिड़या ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर बसपा नेता आलिड़या ने कहा की ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी कुश्ती व कबड्डी तक ही सीमित नहीं है बल्कि दूसरे खेलों में भी अपनी प्रतिभा के दम पर धाक जमा रहे हैं। बैंच प्रेस विकास नारा ने 90 किलो भार वर्ग में 145 किलो ग्राम भार उठा कर पहला स्थान, अमित ने 92 किलो भार वर्ग में 135 किलो भार उठा कर दूसरा व प्रदीप पलड़ी ने अपने वेट में 135 किलो भार उठा कर तीसरा स्थान व राहुल मराठा ने 87 किलो भार वर्ग में 120 किलो भार उठा कर चौथा स्थान हासिल किया। चिनअप-पुशअप प्रतियोगिता में संदीप पहलवान ने प्रथम, राहुल मराठा ने दूसरा, विकास नारा ने तीसरा व अंसुल इसराना ने चौथा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में राजू शर्मा व विकास शहरमालपूर ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस मौके पर बाबा सुमेर दास युवा हेल्थ कल्ब के प्रधान प्रवीण जागलान, गगन गुप्ता, सचिन सहरावत, कृष्ण गोयल, संजू, चिनू, सुनील व अमित इसराना मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें