फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी बाइक में कार टकराने पर व्यापारी की गाड़ी तोड़ी व की मारपीट, 5 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़ी बाइक में कार टकराने पर व्यापारी की गाड़ी तोड़ी व की मारपीट, 5 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पानीपत। खेड़ा चौक पर कार सवार व्यापारी की कार एक खड़ी बाइक से टकरा गई। जिसके बाद 5 युवकों ने व्यापारी की कार का पीछा किया व लाल बत्ती चौक पर उसकी गाड़ी के साथ तोड़फोड़ की। साथ ही व्यापारी के साथ मारपीट की वारदात को भी अंजाम दिया। कार में सवार व्यापारी की माता के साथ भी आरोपियों ने अभद्रता की। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसकी शिकायत व्यापारी ने थाना शहर पुलिस को दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल प्रभाव से इसमें कार्रवाई करते हुए पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
सेक्टर 18 निवासी प्रमोद पुत्र नरेश कुमार गर्ग ने बताया कि वो पेशे से व्यापारी है। रविवार वो अपनी माता उर्मिला देवी के साथ अपनी कार में निजी काम से किशनपुरा जा रहे थे। शाम 6 बजे जब वो काम निपटा कर सेक्टर 18 स्थित घर वापस लौट रहे थे। जब वो खेड़ा चौक के पास पहुंचे, तो वहां मोड़ पर खड़ी एक बाइक में उनकी कार टकरा गई। इसके बाद वो वहां से चले गए। जब वे गोहाना मोड़ के पास पहुंचे, तो वहां पीछे से एक बुलेट सवार तीन युवक आए। जिन्होंने उनकी बुलेट व्यापारी की कार के आगे अड़ा दी। कार रुकते ही युवकों ने गाली-गलोच करनी शुरू कर दी। युवकों को लड़ने की मुद्रा में देखते हुए कार चालक ने अपनी कार को वहां से दौड़ा ली। जब वे साढ़े 6 बजे लाल बत्ती के नजदीक एटीएम के सामने पहुंचे, तो वहां एक बिना नंबर की बाइक आकर रुकी। जिन्होंने रुकते ही कार के साथ तोड़-फोड़ करनी शुरू कर दी। कार का शीश खुलवा कर व्यापारी के साथ मारपीट की। कार में बैठी व्यापारी की माता के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी व काफी लोग इक्कठे हो गये। जिन्होंने बीच-बचाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अमित, अनिल, संजीव, संदीप व गौरव निवासी कृष्णपुरा को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जमानत मिल गई।
- सुंदर, जांच अधिकारी, थाना शहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें