फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुखराना के 4

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 9 से 11
विज्ञापन


खुखराना के 48 लोगों को मिले 50-50 वर्ग गज के प्लॉट
-पर्ची बनाकर ड्रा निकालते अधिकारी, वर्षों बाद समस्या का समाधान होने पर ग्रामीणों में खुशी
अमर उजाला ब्यूरो
थर्मल। थर्मल व सीमेंट फैक्टरी की राख से परेशान पिछले 15 सालों से शिफ्टिंग का इंतजार कर रहे खुखराना के लोगों को अब जाकर राहत मिली है। मंगलवार को पर्ची बनाकर अधिकारियों ने ड्रा निकाले। इसमें गांव के 48 लोगों के नाम 50-50 वर्ग गज के प्लॉट निकले।
सबसे पहले उन लोगों को प्लॉट दिए गए जिनकी जमीन 50 गज या उससे कम थी। उन्हें 50 गज जमीन दी गई। अधिकारियों ने 48 पर्चियों पर उन ग्रामीणों का नाम लिखा गया जिनके प्लॉट निकले हुए थे। एक डिब्बे में पर्ची डालकर बारी-बारी से उन्हीं ग्रामीणों को बुलाया गया। सबसे पहले पर्ची औमी देवी की निकली और उसका प्लॉट नंबर 12 निकला, उसके बाद दूसरी पर्ची सत्य नारायण पुत्र रामचंद्र की निकली। इसका प्लॉट नंबर 36 निकला। तीसरी पर्ची रामकुमार पुत्र भरत सिंह की निकली। इसका प्लॉट नंबर 37 निकला। सबसे पहला प्लॉट नंबर 1 रामस्वरूप पुत्र काशी राम का निकला। उधर, हालांकि ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि ड्रा गांव में न निकालकर ब्लॉक मतलौडा के कार्यालय में निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा खुशी गांव की महिलाओं को
गांव के लोगों को जैसे ही प्लाटों की पर्ची मिली गांव की महिलाएं खुश हो गई। गांव की महिलाओं शीला देवी, रानी, कमला, निर्मला शांति, सुदेश, कमला, निर्मला, सुनीता आदि ने बताया कि गांव में प्रदूषण के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब गांव शिफ्ट हो जाएगा तो उनकी परेशानी दूर हो जाएगी।
-
स्लैब के हिसाब से मिलेंगे अन्य लोगों को प्लॉट : बीडीपीओ
अब 75 गज के, 100 गज के, 150 गज और अन्य प्लाटों का भी इसी प्रकार ड्रा निकाला जाएगा। धीरे-धीरे सभी 402 लोगों को प्लॉट दिए जाएंगे।
- अशोक छिक्कारा, बीडीपीओ

------
इस मामले को लेकर समिति ने 2004 में हाईकोर्ट में केस दायर किया था और 2011 में फैसला समिति के पक्ष में आ गया।
- डॉ. सोहनलाल, पूर्व प्रधान, ग्राम सुधार समिति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें