7 वार्डों की गलियों और तीन क यूनिटी हालो के हुए टेंडर
अमर उजाला ब्यूरो पानीपत। पानीपत ग्रामीण हलके के विभिन्न वार्डों की गलियों व तीन क यूनिटी हालो के लिए करीब 7 करोड़ 50 लाख के टेंडर लगे हैं। जिससे वार्ड 2,12, 13,14, 22, 23 व 24 नंबर वार्डों की गलियां बनाई जाएगी। इसके अलावा तीन क यूनिटी हाल भी बनाए जाएगें। इस बारे में विधायक महीपाल ढांडा ने बताया कि इन 7 करोड़ 50 लाख की लागत से नूरवाला, विद्यानंद कॉलोनी, विकास नगर, गोपाल कॉलोनी, शक्ति नगर, कुलदीप नगर और हरिनगर की गलियों का निर्माण करवाया जाएगा और तीन क यूनिटी हाल भी बनाए जाएगें। विधायक महीपाल ढांडा ने बताया कि ग्रामीण हलके की कालोनियों में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने देंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण हलके में निरंतर विकास कार्य जारी हैं और कोई भी क्षेत्र विकास से अछुता नहीं है।