फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की कमी के चलते घंटो इंतजार में बैठना पड़ता है लोगों को

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। स्थानीय गायत्री कॉलोनी में एक रिहायशी मकान में ब्लाक मुख्यालय का डाकघर बनाया गया है। जो बाहर से देखने से नहीं लगता कि यहां कोई सरकारी कार्यालय भी है। न तो इसके बाहर कोई बोर्ड लगा है और न ही किसी दीवार पर डाकघर होना लिखा गया है। इतना ही नहीं ब्लाक क्षेत्र के 36 गांवों के इस डाकघर में कर्मचारियों की कमी के चलते लोग अपना काम करवाने के लिए घंटों इंतजार में बैठे रहते हैं। कई बार लोग कर्मचारियों तक के साथ भीड़ जाते हैं। इसी बात से नाराज मतलौडा निवासी महाबीर सिंह रेड़ा, नरेश कुमार व पवन कुमार ने एक शिकायत डाक विभाग के सर्कल कार्यालय अंबाला को भेजकर उचित स्टाफ लगाने और डाकघर के बाहर बोर्ड व कार्यालय में स्टेशनरी देने की मांग की है। इस संबंध में मतलौडा डाकघर के मास्टर अशोक कुमार ने कहा कि उसको अस्थायी तौर चार्ज दिया गया है। यह डाकघर बिल्डिंग नई बनी है। वहां पर व्यवस्था की जा रही हैं। डाकघर के बाहर बोर्ड लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें