फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शान-ए-पंजाब के सामान्य कोच का सोनीपत में दरवाजा न खोलने से यात्री न चढ़ पाए और न उतर पाए

विज्ञापन
विज्ञापन
शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस के सामान्य कोच बंद कर दिए थे यात्रियों ने, इस कारण हुई दिक्कत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
एक तरफ स्मॉग के चलते ट्रेन रद्द व लेट होने के कारण यात्री परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ यात्री गाड़ी में सवार होकर दरवाजे बंद कर देते हैं। ऐसे में प्लेटफार्म पर उतरने व सवार होने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ऐसा ही एक वाक्या वीरवार को दिल्ली से अमृतसर जाने वाली 12497 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस ट्रेन में हुआ। ट्रेन के सामान्य कोच के दरवाजे यात्रियों द्वारा बंद करने से सोनीपत स्टेशन पर सामान्य कोच से न तो एक भी यात्री नीचे उतर सका और न ही कोई यात्री ट्रेन में सवार हो सका। जिसके बाद पानीपत में कमांडो की मदद से ट्रेन के सामान्य कोच के दरवाजे खुलवाएं गए और यात्रियों को उसमें उतारा गया और चढ़ाया गया। जिन यात्रियों को सोनीपत स्टेशन पर उतरना था वे यात्री पानीपत स्टेशन पर उतरें और रोडवेज से वापस सोनीपत के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत जीआरपी थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि सोनीपत जीआरपी से फोन कर सूचना मिली थी कि 12497 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस ट्रेन के सामान्य कोच के दरवाजे यात्रियों ने अंदर से बंद कर रखे हैं। जिस कारण सोनीपत से एक भी यात्री सामान्य कोच में न तो उतर पाया और न ही चढ़ पाया है। इसलिए सोनीपत के यात्रियों को सुरक्षित पानीपत स्टेशन स्टेशन पर उतार लिया जाए और पानीपत के यात्रियों को ट्रेन में चढ़ा दिया जाए। जिसके बाद स्टेशन पर तैनात जीआरपी के चार कमांडो में इसके लिए कहा गया। उन्होंने मौके पर जाकर शान-ए-पंजाब गाड़ी के सामान्य कोच के दरवाजे खुलवाए। सोनीपत के करीब सात यात्रियों को सामान्य कोच से उतारा गया। उसके बाद यात्री बस से सोनीपत रवाना हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें