पानीपत। सदर थाना क्षेत्र में मनी ट्रांसफर की दुकान से 80 हजार रुपये चोरी हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है, जिस शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाबरपुर मंडी निवासी अजीत कुमार ने बताया कि उसने मनी ट्रांसफर, सीएससी सेंटर की दुकान कर रखी है। दोपहर दो बजे वह खाना खाने के लिए गया था। वह 10 मिनट बाद दुकान पर लौटा तो गल्ले का लॉक टूटा हुआ था। गल्ले से 80 हजार रुपये चोरी थे। उन्होंने आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ करने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।