फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मुख्यमंत्री परिवार उत्थान मेले के लंबित आवेदनों को जल्द स्वीकृति देंगे बैंक अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत लगाए गए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले में जिले के विभिन्न बैंको के पास 4 हजार 926 आवेदन आए थे। इनमें से 1785 को स्वीकृति प्रदान की गई है। 953 आवेदनों पर गौर करते हुए उन्हें ऋण दे दिया गया है। इनमें से कुल 1873 आवेदन रद्द किए गए हैं और 1268 आवेदन अभी लंबित हैं। बचे हुए आवेदनों को सभी ब्रांच मैनेजर व्यक्तिगत रुचि लेकर इनका निपटान करेंगे।
ये बातें शुक्रवार को एडीसी वीना हुड्डा ने सचिवालय के सभागार में विभिन्न बैंक अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कही। ताकि बैंक सरकार की योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में दिलचस्पी लें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी बैंक तुरंत प्रभाव से लंबित केसों को स्वीकृति प्रदान करें। अगर पोर्टल पर किसी भी आवेदन की स्वीकृति स्वीकृत की गई है तो उसे प्राथमिकता के साथ लिखित में स्वीकृति दें। यही नहीं जो केस पोर्टल पर दिखाई दे रहे हैं और उनके आवेदन भी नही आए हैं उनसे भी आवेदन लेना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

इस दौरान एलडीएम तुलाराम ने कहा कि कुछ प्राइवेट बैंक योजनाओं को लेकर भ्रांतियां भी फैला रहे हैं। वे ऐसा न करें। अगर किसी बैंक के विरुद्ध शिकायत मिली तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जूनियर प्रोग्रामर सुरेंद्र सिंह के अलावा विभिन्न बैंकों के प्रबंधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें