फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: विदेश जा रहे बेटे को एयरपोर्ट छोड़ने गया परिवार, मकान से 80 हजार नकदी और जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। तहसील कैंप स्थित विकास नगर में एक मकान में 1.80 लाख की चोरी हो गई। चोरी के वक्त पूरा परिवार विदेश जा रहे बेटे को छोड़ने के लिए एयरपोर्ट गए थे। वह घर लौटे तो चोरी का खुलासा हुआ। आरोपी घर से करीब 80 हजार नकदी और करीब एक लाख कीमत के जेवरात चोरी कर फरार हो गया है। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उसमें एक युवक चोरी करते दिखाई दिया। जिसकी शिकायत उन्होंने तहसील कैंप थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

तहसील कैंप के विकास नगर निवासी बलिंद्र सिंह ने बताया कि उसका जनरेटर रिपेयरिंग का काम है। 25 सितंबर को वह रात आठ बजे अपने मकान पर ताला लगाकर बेटे रितेश को विदेश भेजने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट छोड़ने गए थे। वह देर रात घर लौटे। ऊपर के दरवाजे का लॉक टूटा हुआ था। वह कमरे में गए तो अलमारी का लॉक टूटा था। उसके अंदर रखी सोने की दो अंगूठी, एक किलो चांदी के जेवरात और 80 हजार रुपये नकदी चोरी मिली। इस बावत तहसील कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में टीम जुट गई है।
सेक्टर-29 थाना क्षेत्र स्थित विकास नगर निवासी रोकी ने बताया कि वह रोहतक में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी मां विकास नगर में रहती है। मां बीमार होने के कारण 15 दिन इलाज कराने के लिए रोहतक आई थी। सोमवार को उसके पड़ोसी ने फोन कर मकान के ताले टूटने की सूचना दी। जिस सूचना पर वह मां के साथ घर पहुंचा और देखा कि अंदर के गेट का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने सामान चेक किया तो अंदर से 45 हजार रुपये, दो जोड़ी पाजेब, एक चांदी का कड़ा, चांदी की चेन चोरी मिली। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने इस मामले में भी रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें