पानीपत। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को खुले में रखे खाद्य पदार्थों और पानी के नमूने लिए। 76 नमूने लिए गए। इनमें से 12 फेल पाए गए। दुकानदारों को नोटिस दिए गए हैं। जिला नागरिक अस्पताल में डायरिया के मरीजों की ओपीडी प्रतिदिन 40 से 50 तक रहने लगी है। अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इधर स्वास्थ्य विभाग की टीम खाद्य पदार्थों के नमूने ले रही है। एचआई सतीश पहल ने बताया कि पुराना बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों से मंगलवार को नमूने लिए गए। 12 नमूने फेल आने पर दुकानदारों को नोटिस दिए हैं। संवाद