फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

73 केस कोरोना के मिले, प्रशासन में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही दिन में कोरोना के 73 नए मामले सामने आने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इनमें से डाहर शुगर मिल में काम करने वाले 10 श्रमिक भी शामिल है। इसके अलावा मां- बेटा, दादी- पोता व सगे भाई भी कोरोना के रोगी पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन सबको स्वास्थ्य केंद्रों में आइसोलेट कर दिया है। इनके संपर्क में आने वाले 400 से अधिक लोगों को क्वारंटीन कर उनके सैंपल लिए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर एक सरकारी डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित मिला है, जोकि मांडी पीएचसी में कार्यरत है, कई दिनों से सिविल अस्पतालम में ड्यूटी कर रहा था। अब जिले में कोरोना के रोगियों की संख्या 581 हो चुकी है। आखिरी 150 केस महज 4 दिन में ही सामने आए हैं। डॉक्टर इसका बड़ा कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना होना बता रहे हैं। डाहर शुगर मिल में कार्यरत 10 श्रमिक कोरोना पॉजिटिव-शहरों के साथ -साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोनावायरस ने लंबे पैर पसार लिए हैं । गांव डाहर में बनाए जा रहे शुगर मिल में काम करने वाले 10 मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए । इनमें से ज्यादातर प्रवासी श्रमिक है वही कुछ स्थानीय निवासी है । ये लोग बिन्झौल मोड़ पर किराए के मकान में रह रहे हैं । जिसके कारण आसपास के लोगों में भी डर बना हुआ है । स्थानीय निवासियों का कहना है कि यहां पर करीब 4 दर्जन लोग हैं । जो हर रोज शुगर मिल में दिहाडी कर यहां पर आते हैं । इस समय क्षेत्र के सभी लोगों की जांच होनी चाहिए ताकि यह महामारी अब और ज्यादा ना फैले । ग्रामीण क्षेत्र में लोगों में भय बना हुआ है । ज्यादातर लोग सरकारी गाइडलाइन का पालन नहीं करते ।
विज्ञापन

ये मिले एक परिवार से
गांव नांगलखेड़ी में दो भाई, देव नगर में पति, पत्नी व उनका छह साल का बेटा, न्यू फ्रेंडस कॉलोनी में मां-बेटा, मार्केट कमेटी में 3 साल का बच्चा व देवीमूर्ति कॉलोनी में 9 साल का बच्चा कोरोना पॉजिटिव मिला है। दो दिन पहले इनके माता-पिता भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा इंद्रा विहार कॉलोनी में दादी पोता कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
ये मिले शनिवार को कोरोना रोगी
पाजिटिव केसों में गांव नांगल खेड़ी का 25 वर्षीय युवक व 15 वर्षीय बच्चा, विकास नगर का 31 वर्षीय युवक, आन्नद नगर जाटल रोड का 21 वर्षीय युवक, न्यू आर.के. पुरम का 33 वर्षीय पुरूष, बाबरपुर की 58 वर्षीय महिला, वधावा राम कालोनी का 45 वर्षीय पुरूष, शुगर मिल का 23 वर्षीय युवक, कृष्णपुरा का 60 वर्षीय पुरूष, रामनगर तहसील कैंप की 55 वर्षीय महिला, अंसल का 34 व 32 वर्षीय पुरूष, सेक्टर-18 का 29 वर्षीय युवक, देव नगर का 60 वर्षीय पुरूष, 58 व 35 वर्षीय महिला,हुडा का 50 वर्षीय पुरूष, देव नगर का 6 वर्षीय बच्चा, देवी मुर्ति कालोनी का 9 वर्षीय बच्चा, न्यू फ्रडेंस कालोनी की 57 वर्षीय महिला व 32 वर्षीय पुरूष, भारत नगर का 30 वर्षीय युवक, राजनगर का 27 वर्षीय युवक, नौल्था का 72 वर्षीय पुरूष, वार्ड न.11 का 26 वर्षीय युवक,सेक्टर-10 सोनीपत का 36 वर्षीय पुरूष, सावन पार्क माडल टाउन का 37 वर्षीय पुरूष, मार्केट कमेटी की 3 वर्षीय बच्ची, नांगलखेड़ी का 15 वर्षीय युवती, गांव बिंझौल की 32 वर्षीय महिला, नांगलखेड़ी की 30 वर्षीय महिला, सेक्टर 13-17 का 59 वर्षीय पुरूष, गांव नांगलखेड़ी की 30 वर्षीय महिला, सेक्टर 13-17 का 40 वर्षीय पुरूष, सेक्टर-11 का 29 वर्षीय पुरूष, नांगलखेड़ी की 65 वर्षीय महिला, महराणा की 37 वर्षीय पुरूष, संजय कालोनी का 59 वर्षीय पुरूष, गांव बिन्झौल के 25 वर्षीय ,29 व 30 वर्षीय युवक,गांव डाहर का 36 वर्षीय पुरूष, बिन्झौल के 26, 40,25 व 34 वर्षीय पुरूष, इन्द्रा कालोनी की 60 वर्षीय महिला, 11 वर्षीय बच्चा, गांव बिन्झौल की 65 वर्षीय पुरूष, इन्द्रा कालोनी तहसील कैंप की 39 वर्षीय महिला, गांव बिन्झौल का 40 वर्षीय पुरूष, जावा कालोनी का 29 वर्षीय युवक, राजनगर का 44 वर्षीय पुरूष, अंसल प्लाजा का 20 वर्षीय युवक, 55 वर्षीय महिला व 21 वर्षीय युवती, अशोक विहार का 51 वर्षीय पुरूष, गीता कालोनी की 45 वर्षीय महिला, समालखा का 9 वर्षीय बच्चा, करहंस का 27 वर्षीय युवक,समालखा के 20 वर्षीय व 19 वर्षीय युवक, एकता विहार कॉलोनी की 41 व 30 वर्षीय महिला,संतनगर की 20 वर्षीय युवती, संजय कालोनी का 34 वर्षीय पुरूष शामिल हैं। इसी के साथ जिला में कोरोना पाजिटिव केसों की संख्यां बढक़र 581 हो गई है। जबकि कोरोना से 10 की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

नए 73 केस मिले हैं, जागरूकता जरूरी है : डॉ. वर्मा
कोरोना का खतरा लगातार बढ़ रहा है। लोगों से अपील है कि वो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। खुद भी जागरूक रहे और दूसरो को भी जागरूक करें। अब जिले में कोरोना के रोगियों की संख्या 581 हो गई है। शनिवार को 73 नए केस मिले हैं। अब 289 केस एक्टिव हो गए हैं। 262 रिकवर हो गए हैं। 124 को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

डॉ. संतलाल वर्मा, सिविल सर्जन पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें