फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से गेहूं की डेढ़ एकड़ फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से गेहूं की डेढ़ एकड़ फसल जली
विज्ञापन

थर्मल । गांव बाल जाटान में दोपहर के समय करीब 2 बजकर 29 मिनट पर बंशी पुत्र सुल्तान के खेत में खड़े टावर से चिंगारी निकलकर नीचे खेत में गिर गई। जिसके कारण उसकी आधा एकड़ फसल जल गई। कुछ ही देर में आग फैल गई और कपिल पुत्र बलबीर की एक एकड़ फसल गई। ग्रामीणों ने बताया कि तुरंत जानकारी फायर बिग्रेड को दे थी। किसान कपिल व बंशी ने बताया कि एक तरफ खेत में कंबाइन चल रही थी। काफी लोग जमा थे। सब ने मिलकर पास में ट्यूबवेल से पानी लाकर व बोरी से आग पर काबू पा लिया। दोनों ने बताया कि उन्होंने पंचायती जमीन पर ठेके पर ली हुई। किसानों ने बताया कि इस बार गेहूं की फसल इस बर काफी अच्छी थी। गौरतलब है कि शार्ट सर्किट फसल में आग लगने की पहली घटना है। बिजली विभाग की लापरवाही से इस तरह की घटना होने की संभावना बढ़ गई है। ऐेसे में विभाग के लोगों से किसानों ने मांग की है कि वह संदिग्ध प्वाइंटों को ठीक कराये। साथ ही फायर विभाग को अलर्ट मोड़ पर किया जाय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें