फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के विकास के लिए जजपा का हुआ जन्म: चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के विकास के लिए जजपा का हुआ जन्म : दिग्विजय चौटाला
विज्ञापन

पानीपत। जजपा पार्टी की विद्यार्थी इकाई इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने पानीपत के कोहिनूर रिसोर्ट में इनसो प्रदेश कार्यकारिणी मीटिंग के दौरान कहा कि देश में लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। वहीं जनता को भाजपा का 2014 का घोषणापत्र याद दिलाना जरूरी हैं। भाजपा ने उस घोषणा पत्र में सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने, हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, जनता से किये ये वादे हवाई साबित हुए। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा के सात सांसदों पर जननायक जनता पार्टी का एक सांसद ही भारी रहा है, यह रिकॉर्ड बता रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के विकास के लिए जननायक जनता पार्टी बनाई गई है और लोकसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन जोरदार होगा। उन्होंने दावा किया कि सांसद दुष्यंत चौटाला ने सड़क से लेकर संसद तक किसान, दलित, कमेरे वर्ग, युवा, छात्र, सैनिकों की आवाज को बुलंद किया। उन्होंने कहा कि उन्हें व सांसद दुष्यंत को बच्चा बताने वाले यह भूल गये है कि शहीद भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, डॉ भीम राम अंबेडकर, चौ. देवीलाल ने युवा अवस्था में ही देश, समाज व मानवता की सेवा की थी। इस अवसर पर उनके साथ देवेंद्र कादियान, इनसो नेता बलराज देशवाल, रविंद्र मिन्ना, प्रदीप देशवाल, सुरेश काला, शेर सिंह खर्ब, मंजू जाखड, मनोज जोरासी, ब्रहपाल रावल, टीपू पोडिया, राजेंद्र जैलदार, जयदेव नौल्था, मनू मान, दीपक कादियान, सुरेश भट्ठी आदि जजपा व इनसो नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें