फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली उखाड़ने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, पांच घायल, 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गली उखाड़ने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, पांच घायल, 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मतलौडा
गली से ईंटे उखाड़ने के विवाद में दो पक्षों में चार दिन पूर्व हुए झगड़े में 5 लोग घायल हो गए। इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ पांच विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से एक घायल को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

घायल सूबे सिंह के ब्यान पर दर्ज किए गए मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि वह अपने घर में शादी के काम काज को निपटा रहा था। इसी दौरान सवर्ण पक्ष के लोग उनके घर के आगे गली से ईंटें उखाड़ने लगे। जबकि इस गली को लेकर कोर्ट में केस चला हुआ है। उन्होंने उसे रोकना चाहा तो सवर्ण पक्ष के लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे उनके पक्ष की दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सूबे सिंह को पानीपत सिविल अस्पताल से पीजीआई खानपुर और खानपुर से रोहतक पीजीआई में रेफर किया गया। जहां पर जाकर पुलिस कर्मियों ने घायल सूबे सिंह के बयान दर्ज किए। पुलिस ने सूबे सिंह के ब्यान पर सवर्ण, विकास उर्प मौसम, विशाल, रिशाला, रविंद्र, अनिल, सतीस, सुमन, शीला व अन्य के खिलाफ मुकदमादर्ज करवया है। पुलिस मामलेकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें