फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से 150 मीटर दूर व मां से 20 मीटर की दूरी पर गंदे पानी में तैरता मिला लापता 23 माह की ज्योति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या- 24 से 26
विज्ञापन


गड्ढे में भरे पानी डूबकर बच्ची की मौत
-नूरवाला की इंद्र विहार कॉलोनी में तीन माह पहले भी तीन माह की बच्ची की डूब जाने से हो हुई थी मौत अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। नूूरवाला इंद्रा विहार कॉलोनी से मंगलवार को लापता हुई 23 माह की बच्ची का शव घर से 150 मीटर और मां के कार्यक्षेत्र से महज 20 मीटर की दूरी पर एक तालाबनुमा गड्ढे में मिला। पुलिस और परिजनों के मौके पर पहुंचने पर बच्ची के शव को बाहर निकाला गया। परिजनों व स्थानीय निवासियों में प्रशासन के प्रति रोष है। लोगों का कहना है कि ये क्षेत्र में पहला हादसा नहीं है। इससे पहले भी इसी तरह एक बच्ची की पानी में डूबकर मौत हो चुकी है, इसके बावजूद गड्ढे से पानी नहीं निकलवाया जाता है।
गौरतलब है कि बच्ची का पिता मनीष अपनी पत्नी गुड़िया के साथ दो माह पहले ही पानीपत के नूरवाला रोड स्थित इंद्रा कॉलोनी में किराये के मकान में रहने आया था। यहां वह एक फैक्टरी में काम करता था। उसकी पत्नी भी क्षेत्र में ही कहीं काम की तलाश कर रही थी। इसी तलाश के चलते मंगलवार को उसे एक फैक्टरी में काम मिल गया। वहां वह मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे अपनी एकलौती बच्ची ज्योति को साथ गई। करीब आधे घंटे बाद महिला ने देखा कि उसकी बच्ची फैक्टरी से लापता है। इसके बाद उसने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कही कोई सुराग नहीं लगा। उसी रात को परिजनों की शिकायत पर थाना किला पुलिस ने ज्योति के अपहरण के आरोप में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


तीन माह पहले भी हुआ था ऐसा हादसा
क्षेत्र में मासूम ज्योति के खाली प्लाट में भरे पानी में गिर कर मरने की यह पहली घटना नहीं है। करीब तीन माह पहले एक मजदूर महिला अपनी तीन माह की बच्ची को लेकर इस गड्ढे के पास से गुजर रही थी। गड्ढे के पास तेज गर्मी के चलते महिला को चक्कर आ गए थे और वह बेहोश होकर गिर गई। महिला के हाथ से तीन माह की उसकी बच्ची इसी तरह के प्लॉट के खड़े पानी में गिर गई और उसकी भी डूब कर मौत हुई गई थी।

फोटो संख्या- 35, 36

इन कॉलोनियों के प्लाटों में जमा है गंदा पानी
शहर में विद्यानंद कॉलोनी, डाबर कॉलोनी, सेक्टर-29, सेक्टर 25, देसराज कॉलोनी, वधावाराम कॉलोनी, खटीक बस्ती, बलजीत नगर, ज्योति कॉलोनी सहित अनेकों जगहों की कॉलोनियों व गलियों में पड़े खाली प्लाटों में गंदा पानी जमा है। इस ओर किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन


अवैध कॉलोनी का हवाला दे नहीं करते सुनवाई
खाली प्लॉटों से पानी निकलवाने व क्षेत्र में सीवरेज लगवाने के लिए निगम कमिश्नर को सैकड़ों बार रिटर्न में अर्जी लगा चुके हैं। इसके जवाब में निगम कमिश्नर क्षेत्र की अवैध कॉलोनी का हवाला देकर मामले में सुनवाई नहीं करते। इन दोनों हादसों का जिम्मेदार संबंधित अधिकारी हैं।
- मदन मजोका, निवर्तमान पार्षद वार्ड 2 के ससुर, नूरवाला।

मामला संज्ञान में नहीं था। जल्द ही खाली प्लॉटों से पानी निकालने का काम शुरू किया जाएगा।
- प्रदीप डागर, निगमायुक्त, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें