फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे से नहीं ज्योति से करता हूं प्यार...साले को फोन पर इतना कहकर बेटे दानिश को गोद में उठा कर नहर में कूदा

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित
विज्ञापन

फोटो 41 से 42

पैसे से नहीं पत्नी से करता हूं प्यार...आखिरी बार फोन पर साले से कहा था पवन ने
- फेसबुक पर पत्नी की व्यापारी से दोस्ती से था परेशान निगम कर्मचारी पवन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पैसे से नहीं पत्नी से करता हूं प्यार..., इस बात की सफाई पवन ने अपने साले को आखिरी बार फोन पर दी। क्योंकि पत्नी अपने पति पवन से यही कहती थी कि वह उससे नहीं, पैसे से प्यार करते हैं।
पवन की पत्नी की 11 माह पहले छिंदवाड़ा के एक व्यापारी से दोस्ती हुई थी। उसकी पत्नी फेसबुक पर उससे चैटिंग करती थी। पवन को इस बात का पता चल गया था। जब पवन ने पत्नी से इस बारे में पूछा तो दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा शुरू हो गया था। इसी झगड़े में उसकी पत्नी कई माह से पवन से दूर अपने मायके में रहती थी। पवन अपनी जिंदगी में काफी परेशान था, लेकिन वह पत्नी से बहुत प्यार करता था। इसलिए उसने आखिरी बातचीत में भाई से इस बात का भरोसा दिलाने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन


परिवार के साथ बाहर जाना है बोलकर स्कूल से बेटे को लाया
पवन कुमार दोपहर साढ़े 11 बजे स्कूल से बेटे दानिश को यह बोलकर घर ले आया था कि उनको परिवार के साथ बाहर जाना है। ये सुनकर दानिश बहुत खुश था। पवन ने दानिश को घर लाकर उसकी ड्रेस चेंज की और अपने साथ एक्टिवा पर बैठाकर ले गया। दानिश ने स्कूल में टिफिन तक नहीं खाया था।

सुलह करने के लिए जीजा के बड़े भाई को बुलाया था
बहन व जीजा के बीच लड़ाई को देख कर महिला का भाई उन्हें वीरवार की रात अपने घर गोल मार्केट मॉडल टाउन ले गया था। दोनों के बीच सुलह कराने के लिए जीजा के बड़े भाई को हिसार से फोन पर पानीपत बुलाया था। जबकि पवन अपने भाई को मिलने के लिए रोहतक बुलाया था। पहले वह रोहतक जा रहा था। उसके भाई ने फोन पर कहा कि तुम रोहतक बुला रहे हो और तुम्हारा साला पानीपत बुला रहा है, उसे कहां पहुंचना है। साले की बात सुनकर उसने अपना इरादा बदला होगा। मूल रूप से हिसार के राजीव कालोनी का रहने वाला पहन 18 साल पहले अपनी मौसी के पास पानीपत आ गया था। वहां पर उसकी शादी से हुई। साढ़े सात साल का उसका बेटा दानिश है।
विज्ञापन


पवन अब नगर निगम में पक्का होने वाला था : हिसार का पवन पानीपत नगर निगम में आठ साल से सफाई कर्मचारी था। अब सरकार इन कर्मचारियों को पक्का करने का प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। इसी साल पवन पक्का होने वाला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें