पानीपत। नगर निगम द्वारा दूध की डेयरी को शहर से बाहर शिफ्ट करने के आदशों के बारे में रविवार को डेयरी संचालक विधायक से मिले। विधायक से मिलकर डेयरी संचालकों ने कहा कि वें डेयरी को शहर से बाहर शिफ्ट करने को तैयार है, लेकिन उनको न्यूनतम रेट पर जमीन दिलवाई जाएं। डेयरी संचालक रोहित ने कहा कि हम सभी गरीब परिवार से है। निमग द्वारा मात्र 21 दिन के नोटिस पर डेयरी शिफ्ट करने को कहा गया है। जोकि हम सभी डेयरी संचलाकों के लिए मुमकिन नहीं है। हम स्वच्छ भारत अभियान के तहत पानीपत को स्वच्छ करना चाहते है। जिसके लिए हम डेयरियों को शहर से बाहर शिफ्ट करने को तैयार है, लेकिन हमें न्यूनतम रेट पर जमीन दिलवाई जाए। इस मौके पर राजकुमार, कालू, शामलाल, सुरजीत, नितिन, रजेंद्र कुुुमार, राजू, मनोज कुुमार, काका, रणधीर सिंह व हरीश बत्रा मौजूद रहे।
फोटो संख्या 46 व 47