शिविर में 120 महिलाओं, पुरुष और 85 बच्चों का स्वास्थ्य जांच
पानीपत। देवी मंदिर में ह्यूमन पीपल टू पीपल इंडिया के कदम केंद्र ने आशीर्वाद हेल्थ केयर फाउंडेशन के साथ मिलकर महिलाओं, पुरुष और बच्चों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। कैंप में 120 महिला-पुरुष और 85 बच्चों की जांच की गई। स्वास्थ्य जांच शिविर में सभी महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के खून सैंपल लेकर ब्लड ग्रुप, हिमोग्लोबिन के साथ ही ब्लड शुगर भी चेक की गई। पूर्व सीनियर मेडिकल आयुष अधिकारी डॉ. जेएस मठारु, रिटायर्ड डीएओ डॉ. विजय, रिटायर्ड सीनियर आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. पीपी आनंद, सीनियर आयुर्वेदिक चिक्तिसक डॉ. शीला तोमर ने जांच की। जांच में महिलाओं में खून की कमी पाई गई। बच्चों के पेट में कीड़े मिले। महिलाओं और बच्चों को जांच के बाद दवाई दी। इस मौके पर संस्था सदस्य दीपक बुमरा, प्रेम बुमरा, पुष्पा बिष्ट, जटा भूषण, त्रिलोचन राना, वंदना व सीमा वधवा मौजूद रही।