फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आईटीआई के 67 विद्यार्थियों का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मतलौडा में मंगलवार को प्रिंसिपल डॉ. कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में जॉब फेयर और अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। इसमें आठ नामी कंपनियों ने हिस्सा लिया। जिनमें एडी सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन प्राइवेट लिमिटेड, फील्ड किंग बेरी उद्योग प्राइवेट लिमिटेड, पेन एचआर सॉल्यूशन, शिव इलेक्ट्रिकल, न्यू भगवती एंटरप्राइजेज आदि कंपनियां शामिल रही। यह जॉब फेयर सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 3:00 बजे तक चला। इसमें क्षेत्र के 129 पास हुए विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें से 67 का चयन हुआ। इस मौके पर संस्थान के जिला रोजगार अधिकारी मनोज ग्रोवर, संस्थान की इंचार्ज रश्मि, भारत भूषण, प्रदीप कुमार, ईश्वर पूनिया, सोनू शर्मा, विकास नांदल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें