पानीपत। आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल के 14 खिलाड़ियों का हॉकी राज्य सभा खेल महाकुंभ के लिए चयन किया गया है। हॉकी राज्य सभा खेल महाकुंभ पंचकुला में एक से तीन अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें मोनिका को पानीपत की हॉकी टीम का कप्तान चुुना गया है। स्कूल प्रबंधक समिति, प्राचार्य और स्टाफ के सदस्यों ने खिलाड़ियों की जीत की कामना की। प्राचार्या मीनाक्षी अरोड़ा ने खिलाड़ियों को आत्मविश्वास के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।