फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शिविर में 66 लोगों ने रक्तदान किया, 80 का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
स्वास्थ्य जांच ​और रक्तदान ​शिविर में चिकित्सक को सम्मानित करते प्रेम भालसी और डॉ. नवीन कुमार। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थर्मल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भंडारी गांव स्थित सुभाष चंद्र बोस पार्क में रक्तदान और चौथा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 66 रक्तदान लोगों ने रक्तदान किया। वहीं 80 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उनको निशुल्क दवा दी।
विज्ञापन


शिविर का शुभारंभ गंगा ग्रुप के चेयरमैन चौधरी प्रेम सिंह भालसी, इनेलो के राष्ट्रीय सचिव डॉ. नवीन नैन भालसी, और रविंद्रा अस्पताल पानीपत की डॉक्टर टीम ने संयुक्त रूप से किया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने डॉ. आशीष सहगल की देखरेख में मरीजों की निशुल्क शुगर, बीपी व सामान्य जांच कर उचित परामर्श दिया। मुख्यातिथि चौधरी प्रेम सिंह भालसी ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे पवित्र माध्यम है।डॉ. नवीन नैन भालसी ने बताया कि समाज सेवा के तहत भालसी गांव में निशुल्क सिलाई केंद्र भी चलाया जा रहा है। इससे बेटियां आत्मनिर्भर बन रही हैं। समाजसेवी श्यामलाल सुंदर ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताया। शिविर का समापन स्वस्थ समाज, सशक्त समाज के संकल्प के साथ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें