फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में कफ सिरफ कंपनी का प्लांट, 20 साल से हो रहा था संचालित, गांबिया में 66 हुई मौत से जुडा कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांबिया में 66 बच्चों की मौत का कारण बनने वाले वाले कफ सीरप कांड का कनेक्शन सोनीपत और बद्दी के बाद पानीपत से भी जुड़ गया है। मेडन फार्मास्यूटिकल्स कंपनी की एक यूनिट पानीपत में भी संचालित हो रही है। हालांकि यह दूसरे नाम से चलती है। सूत्रों के अनुसार यह यूनिट पिछले 20 साल से संचालित हो रही थी, लेकिन बीते रोज मेडिसिन कंट्रोल एजेंसी (एमसीए) की टीम पानीपत पहुंची थी, जिन्होंने कंपनी के डॉयरेक्टर विवेक गोयल से पूछताछ की। कुछ दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन

कफ सीरप बनाने वाली मेडन फार्मास्यूटिकल्स कंपनी की यूनिट पानीपत सेक्टर-25 में इंटेक्ट ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स नाम से संचालित होती है। सीरप बनाने वाली यूनिट के दरवाजे शनिवार को बंद रहे। अंदर दो चौकीदार मिले, जिन्होंने बताया कि कंपनी करीब 20 साल से संचालित होती है। शुक्रवार को यहां कोई टीम आई थी, जो यहां से काफी रिकॉर्ड ले गई है। इसके बाद से यहां काम बंद है। इससे पहले केंद्रीय टीम ने कंपनी के चार डॉयरेक्टरों में शामिल विवेक गोयल से पूछताछ की है। टीम में शामिल अधिकारियों ने कच्चे माल की खरीद, कंपनी द्वारा निर्मित दवाइयों की बिक्री और निर्यात किए गए स्टॉक के संबंध में ओरिजनल दस्तावेज मांगे हैं। उनसे रॉ मैटीरियल की खरीद, कफ सीरप की बिक्री रिकॉर्ड और एक्सपोर्ट किए स्टॉक का रिकॉर्ड भी मांगा गया है।
यूनिट के बाहर इंजेक्शन रीफिल वाली सीरिंज की शीशियां, मेडन कंपनी की सीरप से भरी हुई बोतलों के अलावा इंजेक्शन, टूटे हुए कांच बड़ी मात्रा में मिले। यहां मेडिकल वेस्टेज का ढेर लगा था, जिससे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है और खुले में बीमारी फैलाने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) और फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) की एक संयुक्त टीम लगातार इस मामले पर नजर बनाए हुए है। कंपनी के डायरेक्टर और सह डायरेक्टर को गांबिया सरकार की ओर से भी इस मामले में नोटिस भेज कर जवाब मांगा गया है। सरकार इस कंपनी के प्लांट से पांच सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए कोलकाता की सेंट्रल लैबोरेटरी भी भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें