समालखा। अमेरिका भेजने के नाम पर 40 लाख रुपये की ठगी के आरोपी को पुलिस ने जेल से एक दिन की प्रोडक्शन रिमांड पर लिया। आरोपी ने सोनीपत के महमूदपुर निवासी एक युवक से 40 लाख रुपये की ठगी की थी। उसके कब्जे से 6500 रुपये भी बरामद किए गए।
सोनीपत के गांव महमूदपुर निवासी सुमित डीएसपी समालखा ने शिकायत देकर बताया था कि उसकी बुआ का लड़का अमेरिका गया हुआ है। वह भी विदेश में जाकर काम करना चाहता था। उसने अपने फुफा नरेश से बात की। फुफा नरेश ने गांव आटा निवासी रविंद्र से अपने दूसरे बेटे मोहित व उसको विदेश भेजने की बात की। रविंद्र ने दोनों के अमेरिका भेजने के 80 लाख रूपए मांगे। 40 लाख रुपये लेकर आरोपी ने उन्हें ट्यूरिस्ट वीजा पर कनाडा भेज दिया था। जहां से उसके वापस कर दिया गया था। आरोपी रविंद्र वर्तमान में जेल में बंद था।
जहां से उसके प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। समालखा थाना प्रभारी दीपक बताया कि आरोपी के कब्जे से ठगी गई राशि में से 6500 रुपये बरामद किए हैं। बुधवार को रिमांड पूरा होने पर उसके वापस जेल भेज दिया है।