फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हैंडलूम उद्यमी के खाते से निकाले 6.48 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ठगों ने एक हैंडलूम उद्यमी को क्रेडिट कार्ड बनाने का झांसा देकर ठग लिया। ठग ने एक लिंक पर क्लिक कराकर उसकी सारी डिटेल मांगी और उसके खाते से 6.48 लाख रुपये निकाल लिए। उद्यमी ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार मामले में केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर 12 निवासी अश्वनी कुमार ने बताया कि उसने 25 नवंबर को अपनी फेसबुक आईडी पर एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड का विज्ञापन देखा था। उसने इसमें दिए गए लिंक में अपना नाम पता भरकर इसके लिए आवेदन कर दिया। इसके बाद 25 नवंबर को उसके पास एक व्हाट्सएप कॉल आई। उसने उसके पास एक लिंक भेजा और उसकी पूरी डिटेल भरकर आवेदन कराया। इसके कुछ देर बाद उसके राज हैंडलूम हाउस फर्म के बैंक खाते से पैसे निकलने शुरू हो गए। उसकी फर्म के खाते से कुल 6.48 लाख रुपये निकल गए। इसके बाद उसने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें