फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल बाद भी नहीं मिला जली फसल का मुआवजा, किसानों ने कहा कि होली नहीं मनाऐंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल बाद भी नहीं मिला जली फसल का मुआवजा, किसानों ने कहा कि होली नहीं मनाएंगे
विज्ञापन

थर्मल । गांव जाटल के किसानों को एक साल बाद भी गेहूं की जली फसल का मुआवजा नहीं मिला जिसके कारण किसानों ने होली न मनाने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि पिछले साल गांव जाटल के किसानों 10 किसानों की करीब 5 एकड़ गेहूं की फसल जल गई थी। किसानों को उम्मीद थी कि उन्हे 12 हजार रूपयें प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा मिलेगा। किसान मौजी राम, सुरेन्द्र कुमार, राम मेहर, कर्मबीर, रामेश्वर, महाबीर, रामरत्न, रामकुमार, निरंजन कुमार व रूप चंन्द ने बताया कि आगजनी की घटना के बाद प्रदेश के परिवहन आवास एंव जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गांव का दौरा किया था। किसानों को आश्वासन दिया था कि उन्हे जल्द ही मुआवजा मिल जाऐगा। परन्तु एक साल बीत गया और अभी तक मुआवजा नही मिला। इसी कारण किसानों ने फैसला लिया है कि वो इस बार होली नही मनाऐंगे। किसानों का कहना है कि वो पूरे जिलें भर में ऐसे किसानों का पता करेंगे जिनकी फसल आगजनी में जल गई थी उनसे बात करके लोकसभा चुनाव का भी बहिष्कार करे। वंही गांव के सरपंच महाबीर सिंह ने बताया कि गांव में इस प्रकार का कोई मामला नही है। पुरा गांव खुशी से होली मनाऐगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें