पिंक मैराथन में शामिल होंगी शहर की महिलाएं
पानीपत। सीटीएम शशि वसुंधरा ने आठ मार्च को होने वाली पिंक मैराथन के दृष्टिगत जिले के सरकारी, गैर सरकारी, अर्ध सरकारी स्कूलों तथा स्कूल-कॉलजों के अधिकारियों व प्राचार्यों के साथ जिला स्तरीय बैठक की। सीटीएम शशि वसुंधरा और डीईईओ धर्मबीर काद्यान ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जिला प्रशासन व पुलिस को सीधे तौर पर लोगों से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि देश में करोड़ों व्यक्ति इसलिए विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त हैं क्योंकि वे व्यायाम और शारीरिक श्रम की गतिविधियों से जुड़े नही हैं। ऐसी गतिविधियों के साथ जुड़कर लोग स्वस्थ जीवनयापन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैराथन को केवल मनोरंजन का माध्यम समझना न्यायोचित नहीं है। राज्य सरकार की सोच है कि प्रदेश के चहुमुखी विकास के साथ-साथ मानव संसाधन को स्वस्थ भी बनाए रखा जाए। डीप्टी डीईओ कौश्ल्या आर्य ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को पानीपत में मैराथन का आयोजन होगा, जिसमें सभी वर्गों की महिलाएं भाग लेंगी और इस बार की मैराथन दौड़ का रंग पिंक होगा। सभी संस्थाओं के सदस्य पिंक कलर की टोपी, मफलर अथवा पिंक कलर का दुपट्टा पहनकर इस मैराथन दौड़ में भाग लेंगे।