फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर वकीलों की हड़ताल कर सांसद के नाम सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
वकीलों ने हड़ताल कर सांसद के नाम सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत। जिला के वकीलों ने दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को लेकर जिला अदालत में हड़ताल रखी। वहीं जिला बार एसोसिएशन के प्रधान शेर सिंह खर्ब एडवोकेट के नेतृत्व में नगराधीश व करनाल लोकसभा सांसद के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। एडवोकेट खर्ब ने बताया कि देश के सभी वकीलों ने हड़ताल का फैसला लेते हुए सरकार से मांग की कि बार कौंसिल में आने वाले नये
विज्ञापन

वकीलों को पांच साल तक दस हजार रुपये प्रतिमाह भत्ता दिया जाए, सरकार अपने खर्चे पर सभी वकीलों का जीवन बीमा उपलब्ध करवाये। कार्यालय, लाइब्ररेरी व आवास के लिए सरकार बैंक से न्यूनतम ब्याज दरों पर कर्ज उपलब्ध करवाए, यदि किसी वकील की मृत्यु 65 वर्ष से पहले हो जाती है तो सरकार उसके परिजनों को 50 लाख की सहायता दे, सरकार निगम व अन्य संस्थानों के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायधीश के स्थान पर वरिष्ठ वकील को बनाया जाए। इस मौके पर एडवोकेट प्रवीन, हरमिंद्र सिंह, अशोक अरोड़ा, रणधीर धनधस, हितेंद्र कादियान, वीरेंद्र नागरथ, पंकज धमीजा, कृष्ण शर्मा, सीया राम व सतीश वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें