फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिमाग की डॉक्टर ने किया गर्भवती का इलाज, इलाज के दौरान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। तहसील कैंप की गर्भवती महिला का गर्भपात करते वक्त मनोरोग विशेेषज्ञ से महिला की बच्चादानी फट गई। दो माह की गर्भवती को जांच कराने के बाद पता चला था कि बच्चे की धड़कन काफी कम है और गर्भपात कराना जरूरी है। ईएसआई अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला का ऑपरेशन किया। बाद में पता चला कि डॉक्टरों से महिला की बच्चादानी फट गई। अब दंपति ने डीसी को पत्र लिखकर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में दी शिकायत में सुनील प्रजापति पुत्र काशीनाथ प्रजापति ने बताया कि उसकी शादी निशा पुत्री महंगीराम प्रजापति निवासी जिला गाजीपुर उत्तरप्रदेश के साथ 2014 में हुई थी। बीते 3 साल से वो पानीपत के तहसील कैंप स्थित प्रकाश नगर में रहा है। सुनील एक फैक्ट्री में कर्मचारी है। शादी के दो साल बाद पत्नी मानसिक रूप से बीमारी का शिकार हो गई। इसका इलाज करवाने वो ईएसआई लेकर आए। जहां डॉक्टर जो कि दिमाग की डॉक्टर है, ने निशा का प्रेग्नेंसी चेक की और अल्ट्रासाउंड करवाने की बात कही। निजी अस्पताल से अल्ट्रासाउंड करवाने के बाद पता लगा कि महिला दो माह की गर्भवती है। लेकिन गर्भ में पल रहे बच्चे की दिल की धड़कन बहुत कम है। जिस वजह डॉक्टर ने कहा कि वो दोनों में से किसी एक को बचा सकती है। पति सुनील ने पत्नी को बचाने की बात कही। जिस पर डॉक्टर ने महिला का गर्भपात किया। गर्भपात के बाद से महिला के पेट में दर्द रहने लगा। दर्द के 6 दिन तक डॉक्टर महिला को पेन किलर और इंजेक्शन लगाते रहे। लेकिन दर्द दिन पर दिन बढ़ता जा रहा था। सुनील ने बताया कि डॉक्टर ने निशा को सातवें दिन रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। रोहतक पीजीआई डॉ. ने कहा कि महिला की बच्चादानी फटने के कारण पेट दर्द हो रहा है। फिर डॉक्टरों ने महिला का बच्चादानी व पेट का इलाज किया। डॉक्टरों ने पति सुनील को बताया कि दंपति 4 साल तक माता-पिता नहीं बन सकते हैं। पीड़ित दंपति ने सोमवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मनोरोग विशेषज्ञ ने किया गर्भवती का इलाज, बच्चादानी फटी, डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
फोटो संख्या - 41
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें