फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-शनिवार को सुबह के वक्त अलग-अलग क्षेत्र में सात लोगों को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कटखने हुए कुत्ते, सात को काटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सर्दी आते ही शहरी कुत्ते कटखने हो गए हैं और राहगीरों को काटना शुरू कर दिया है। ऐसे में सिविल अस्पताल में भी कुत्ते के काटे लोगों का आना शुरू हो गया है। सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में शनिवार को कुत्ते के सात लोग पहुंचे।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को 12 वर्षीय बिष्णु कुमार शिवनगर को कुत्ते ने काट लिया। परिजनों ने उसको सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। वहीं कृष्णपुरा निवासी अशोक को कॉलोनी में ही एक कुत्ते ने काट लिया। विनोद निवासी जाटल रोड को शनिवार सुबह कुत्ते ने काट लिया। विनोद उस वक्त किसी काम से जा रहा था। शास्त्री कॉलोनी में रहने वाले बुजुर्ग रामगोपाल को घर के बाहर कुत्ते ने काट लिया। इसके अलावा देसराज कॉलोनी निवासी महिला सुदेश व कृष्णपुरा निवासी महिला बबली को कुत्ते ने काट लिया। कच्चा कैंप निवासी प्यारेलाल को शनिवार सुबह कुत्ते ने काट लिया।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में 105 में इलाज
कुत्ते के काटने से पीड़ित को कई इंजेक्शन लगवाने पड़ते हैं। प्राइवेट अस्पतालों में इसका इलाज काफी महंगा है। सिविल अस्पताल में 105 रुपये में इंजेक्शन लगाया जाता है। इसके आगे अलग-अलग दिन में इंजेक्शन लगाए जाते हैं। वहीं बीपीएल कार्डधारकों व दूसरी योजना के दायरे में आने वाले मरीजों को फ्री इंजेक्शन लगाए जाते हैं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में कुत्ता काटने का इलाज किया जाता है। बीपीएल व दूसरी योजना के दायरे में आने वाले लोगों को नि:शुल्क टीका लगाया जाता है। कुत्ता काटे का इमरजेंसी में भी इलाज किया जाता है।
डॉ. आलोक जैन, एमएस, सिविल अस्पताल पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें