सनौली। गांव नवादा-आर के पास सनौली-गढ़ी बैसक रोड पर नाले का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर भरने से सड़क पर गड्डे बने हुए है। गड्डों के कारण आए दिन वाहन चालक चोटिल हो रहे है और वाहनों की हालात भी खस्ता होती जा रही है। ग्रामीण सलीम, रामकरण, सुरेंद्र, मामन, राजेंद्र व सुभाष का कहना है कि सड़क पर बने गड्ढों में बरसात का पानी भर गया है। जिस कारण मच्छरों की भरमार हो गई है। जिसकी तरफ अधिकारियों का ध्यान नहीं है। कई बार पीडब्ल्यूडी को सड़क बनाने व गंदे पानी की समस्या का समाधान करने के लिए कह चुके हैं। सनौली से गढ़ी बैसक तक करीब 12 किलोमीटर लंबी सड़क है।