फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-तीन कॉलेजों को खानपुर यूनिवर्सिटी के अंतर्गत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन कॉलेज खानपुर महिला यूनिवर्सिटी के अंतर्गत किए तो घटा रुझान
विज्ञापन

मतलौडा। मतलौडा ब्लाक क्षेत्र के चार कॉलेजों में से सरकार ने तीन को महिला यूनिवर्सिटी खानपुर के अंतर्गत कर दिया है। इसके बाद से नए सत्र के दाखिलों में रुझान घट गया है। इससे कॉलेज प्रबंधन समिति चिंतित हैं। आर्य आदर्श कन्या कॉलेज मतलौडा, गुरु ब्रह्मानंद कन्या कॉलेज कुराना और राजकीय कन्या कॉलेज मतलौडा को भगतफूल सिंह महिला यूनिवर्सिटी खानपुर में शामिल किया है। गीता डिग्री कॉलेज को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र में ही रखा है। इन कॉलेजों के खानपुर यूनिवर्सिटी में शामिल होने के बाद से युवाओं का इन कॉलेजों में रुझान कम हो गया है। 30 जून एडमिशन की आखिरी तारिख होने के बाद भी इन कॉलेजों में अब तक सीटें खाली हैं। गीता डिग्री कॉलेज में एडमिशन के लिए युवाओं की भीड़ है। प्रिंसिपल ममता शर्मा ने बताया कि उनके कॉलेज की सीट पूरी हो चुकी हैं। इनमें से 90 प्रतिशत लड़कियां हैं। इससे साफ जाहिर है कि युवा वर्ग कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के अधीन आने वाले कॉलेजों में पढ़ना बेहतर समझते हैं। राजकीय कन्या कॉलेज के प्रो. रामनिवास ने बताया कि जिले के सभी महिला कॉलेजों को खानपुर यूनिवर्सिटी के अधीन किए हैं। लेकिन, उनके कॉलेज में फीस कम होने के कारण एडमिशन लेने के लिए लड़कियों का रुझान कम नहीं हो रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें