तीन माह पहले रखा डेढ़ करोड़ का ट्रांसफार्मर फुंका
समालखा। बिहौली स्थित 33 केवी पावर हाउस में करीब तीन माह पहले लगाया गया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का 10 एमवीए ट्रांसफार्मर फुंक गया। इसके बाद गांव बिहोली सहित ताजपुर, ताहरपुर, गढी भल्लौर, गढ़ी नवाब के अलावा मच्छारौली खेतों की बिजली सुबह से लेकर शाम तक प्रभावित रही। इन गांवों की सप्लाई को पसीना कलां फीडर पर लोड डालकर चालू किया जा सका। बिहौली में 33 केवी पावर हाउस में रखा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर आए दिन खराब होता था। इसके बाद निगम ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये का 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर 20 मार्च को रखवाया था। इससे गांव बिहौली ताजपुर, ताहरपुर, गढ़ी भल्लौर, गढ़ी नवाब के अलावा गांव मच्छारौली के खेतों की सप्लाई चालू की गई। तीन महीने में ही ट्रांसफार्मर फुंक गया। सूचना पर एमएंडपी टीम मौके पर पहुंची। उसने जांच के बाद ट्रांसफार्मर को जला घोषित कर दिया।