बीए के अंतिम वर्ष के छात्र से अमेरिका में नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख की ठगी का मामला सामने आया है। युवक को जंगलो के अमेरिका पहुंचाया गया, जहां वह एक साल की जेल काटकर आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी कबूतरबाज की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए है।
पुलिस को दी शिकायत में धनवीर निवासी गांव चंदौली ने बताया कि वह बीए अंतिम वर्ष का छात्र है। वह अमेरिका जाना चाहता था। गत दिनों पहले वह हिसार में रेलवे की परीक्षा देने गया। जहां पर उसे एक युवक मिला, जिसका भाई अमेरिका गया हुआ था। जिसने एक मैक्स नामक युवक का नंबर दिया। जिसने अमेरिका जाने का 22 लाख रुपये खर्च बताया। छह लाख रुपये पहले व बाकि बाद में देने का सौदा तय हुआ। उसने 2019 में आरोपी को छह लाख रुपये दिए। एक नंबर में अमेरिका भेजने के नाम का झांसा देकर उसे जंगल, किस्ती व अन्य प्रकार से मेक्सिको भेजा और वहां से दीवार कुदवा दी। अमेरिका पुलिस ने उसे पकड़ लिया, एक साल जेल में रहने बाद वह पानीपत लौटा और आरोपी से छह लाख रुपये वापस मांगे, लेकिन उसने पैसे देने से मना किया और जान से मारने की धमकी दी।
इस प्रकार भेजा अमेरिका, डेढ साल बाद लौटा भारत
पीड़ित ने बताया कि मैक्स ने सात जनवरी 2019 को फ्लाइट की टिकट दी। एयरपोर्ट से मैक्स के आदमी ने उसे इकवोडोर की फ्लाइट में बैठाया। वहां होटल में दो दिन ठहरने के बाद वहां से मैक्स के आदमी ने बस में बैठा दिया। वहां से वह कोलंबिया पहुंचा। वहां 10 दिन होटल में रुकने के बाद आदमी ने उसे किस्ती में बैठा दिया ।जंगलों के रास्ते से पनामा पहुंचा।जहां पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया और कोस्टरिका भेज दिया। वहां फिर एक आदमी मिला, जिसके साथ वह तीन दिन होटल में रहा और बस से निकारागोआ पहुंचा। वहां पर भी पुलिस ने पकड़ लिया और उसे होंडरस छोड़ दिया। वहां पर 4 दिन रुकने के बाद वह मैक्सिको पहुंचा, वहां तीन माह तक रुका और अंत में उसे दीवार से धक्का दे दिया।