फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के 6 डॉक्टरों को दो माह के लिए डेपुटेशन पर कोविड अस्पताल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रिफाइनरी के पास 500 बेड का कोविड अस्पताल बनाया जा रहा है। इसका 70 प्रतिशत काम पूरा भी हो चुका है। सोमवार तक इसे शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। गुरुग्राम से कोविड अस्पताल के लिए पांच वेंटिलेटर आ चुके हैं। इनको इंस्टॉल करने का काम चल रहा है। अस्पताल के लिए बुधवार रात को डॉक्टरों की दूसरी सूची भी जारी कर दी गई है। मुख्यालय ने सिविल अस्पताल के 6 डॉक्टरों को दो माह के डेपुटेशन पर कोविड अस्पताल भेज दिया है। सिविल अस्पताल से छह डॉक्टर जाने से नेत्र, कान, नाक गला, हड्डी और सर्जरी के रोगियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अब सिविल अस्पताल में महज 11 डॉक्टर ही बचें। इनमें से हर रोज तीन डॉक्टर इमरजेंसी में ड्यूटी पर रहते हैं। पहले आठ डॉक्टरों को डेपुटेशन पर भेजा जा रहा था, लेकिन दो डॉक्टर डॉ. शालिनी मेहता और डॉ. राजीव मान का ट्रांसफर सीएमओ ने रुकवाया है। बुधवार को कुल 14 डॉक्टरों की सूची जारी की गई है। 19 डॉक्टरों की सूची पहले ही जारी हो चुकी है। डायरेक्टर हेल्थ जनरल ने सिविल सर्जन को जल्द इन डॉक्टरों को यहां से रिलीव करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ईएनटी डॉ. शिवांजलि का भी तबादला किया गया है। दूसरे ईएनटी डॉ. भूपेश चौधरी कोरोना संक्रमित हैं, इसलिए इन रोगियों को भी बिना इलाज घर लौटना पड़ेगा। इनके अलावा सर्जन डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. सुरजीत, डॉ. प्रदीप, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. निशि जिंदल व डॉ. अनीता भौरिया को दो माह के लिए कोविड अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें