फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिला नागरिक अस्पताल में पहुंची 576 हेपेटाइटिस किट

Wed, 10 Sep 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में दो महीने बाद मंगलवार को 576 हेपेटाइटिस किट आ गई हैं। जिसमें हेपेटाइटिस-बी की 384 और सी की 192 हैं। किट आते ही मरीजों का मंंगलवार को इलाज शुरू कर दिया गया। दो महीने से अस्पताल में किट खत्म थी। जिससे मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा था। जिला नागरिक अस्पताल में हेपेटाइटिस सी के 372 और बी के 40 मरीज हैं। किट खत्म होने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही थी।
दो महीने से मरीजों को निजी अस्पतालों से इलाज व दवा लेनी पड़ रही थी। वहीं नियमित मरीजों को बिना दवा के चक्कर काटने पड़ रहे थे। स्वास्थ्य विभाग ने किट की मांग निदेशालय भेजी थी। किट आने में दो महीने का समय लग गया। ऐसे मरीजों को निजी अस्पतालों से खरीदनी पड़ी।
विज्ञापन

मरीज बोले- मिली राहत
एक मरीज ने बताया कि उनका हेपेटाइटिस-सी का इलाज चल रहा था। दो महीने से किट नहीं मिल रही थी। वे कई बार अस्पताल पहुंचे लेकिन यहां किट नहीं मिल रही थी। ऐसे में उनको परेशानी हो रही थी। अब किट मिलते ही इलाज कराने पहुंचा। एक अन्य महिला ने बताया कि हेपेटाइटिस-बी था। अस्पताल में किट नहीं थी। ऐसे में उनकी परेशानी बढ़ती जा रही थी। वह कई बार चक्कर लगा चुकी थी। अब अस्पताल में किट आने पर उनको इलाज की उम्मीद है और दवा आने से राहत मिली है।
विज्ञापन


हेपेटाइटिस किट की मांग निदेशालय भेजी गई थी। अस्पताल में 576 किट आ गई हैं। मरीजों का अस्पताल में इलाज शुरू कर दिया है। मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
- डॉ. सुनील संदूजा, जिला मलेरिया अधिकारी एवं हेपेटाइटिस नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें