फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 550 इलेक्ट्रिक बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश के रोडवेज बेड़े में करीब 550 इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी। इनमें 50-50 बसें नगर निगम वाले जिलों को मिलेंगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को पानीपत से इन बसाें को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। संबंधित जिलों के डिपो में कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया और पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने शनिवार को नए बस अड्डे का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों काे आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम के संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार दोपहर दो बजे पानीपत के नए बस अड्डे से इलेक्ट्रिक सिटी बस सर्विस के संचालन का शुभारंभ करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि ये सभी बसें इलेक्ट्रिक होंगी। इन बसों के संचालन से जहां लोगों को काफी लाभ होगा, वहीं प्रदूषण भी नहीं होगा। पानीपत जिले को 50 इलेक्ट्रिक बसें मिल रही हैं। ये बसें शहर के साथ-साथ आसपास के गांवों में शुरू की जाएंगी। इससे सार्वजनिक यातायात व्यवस्था में काफी सुधार होगा। इन बसों की चार्जिंग के लिए नए और पुराने बस स्टैंड पर चार्जिंग स्टेशन बनाया जा रहा है। बस अड्डे पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद अतिरिक्त उपायुक्त वीना और एसडीएम मनदीप के साथ कई अधिकारियों और सिटी बस सेवा का संचालन करने वाली कंपनी के प्रतिनिधियों ने बस में बैठकर ट्रायल के तहत नए बस अड्डे से एनएफएल तक सफर भी किया। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा, एसडीएम मनदीप सिंह, जीएम रोडवेज कुलदीप जांगड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें