सनौली। बापौली के संजय पार्क में रविवार को इनामी दंगल का आयोजन किया गया। दंगल का आयोजन यमुना सुधार समिति के प्रदेशाध्यक्ष रत्तन सिंह रावल व राजू रावल द्वारा पूर्व सांसद स्व. हरि सिंह नलवा की याद में किया गया। दंगल में बारिश ने विघ्न डाला। इस दंगल में छह राज्यों के सैकड़ों पहलवान अपना दमखम दिखाने पहुंचे थे। यहां पर समिति ने 55 पहलवानों को शॉल व नकद राशि देकर सम्मानित किया।
समिति ने भारत केसरी पहलवान मोनू भारत केसरी, विक्रांत रोहतक, मंदीप पहलवान दिल्ली, जयदीप जसिया, रेशम बाधोत , सुमित मोर रोहतक, नीरू गुर्जा खेड़ी, नरेश बापौली, अमित रोहतक, नदीम बापौली, सलमान लोनी सहित 55 पहलवानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी यमुना सुधार समिति के प्रदेशाध्यक्ष रत्तन सिंह रावल एडवोकेट ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव का असली खेल दंगल है। जिसको लोग बड़े चाव से देखते हैं। युवाओं को नशे का रास्ता छोड़कर खेलों का रुख करना चाहिए। खेलों से शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक विकास भी होता है। बापौली में युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के लिए 25 साल से दंगल का आयोजन किया जा रहा है। हर रविवार को यहां दंगल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कई प्रदेश के पहलवान शामिल होते हैं। इस मौके पर इस अवसर पर राजू रावल, राजबीर त्यागी, संजय रावल, पवन ठाकुर, हंसराज, जयदेव, श्यामलाल जलमाना, प्रवीन, प्रीतम जलमाना व रामफल बापौली मौजूद रहे।