फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीकेज पानी की पाईप लाईन से घरो में गंदे पानी की सप्लाई से नाराज महिलाएं सरपंच के घर पहुंची, पंचायत और विभाग के प्रति रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
लीकेज पानी की पाइप लाइन से घरो में गंदे पानी की सप्लाई से रोष
विज्ञापन

सनौली। लीकेज पानी पाइप लाइन से घरों में गंदे पानी की सप्लाई आने से नाराज महिलाओं ने समस्या हल ना करने पर पंचायत और विभाग के प्रति रोष जताया। गांव गढी बैसक में ग्रामीणों को स्वच्छ जल मुहैया करवाने के लिए दो जल घर विभाग की ओर से लाखों रुपये की लागत से बनाए है। मगर आधे से ज्यादा गांव में बिछी पानी की पाइप लाइन जगह-जगह से लीकेज है। कई गलियों में पाइप लाइन ना बिछाने से पानी नहीं आ रहा है और वही घरो में लीकेज पाइप लाइन के चलते गंदा पानी पहुंच रहा। स्वच्छ जल न मिलने से आक्रोशित महिलाओं ने एकजुट होकर सरपंच सुनील कुमार के घर पहुंची और पंचायत व विभाग के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन

ग्रामीण समशाद, शहील, मन्नवर व महिलाएं सबनम, नुरजाहा, रेशमा, राशीदा, सकीला आदि ने बताया कि गढी बैसक लाखों रुपये की कीमत से दो जलघर लगाए हुए है लेकिन गलियों में बिछी पानी की पाइप लाइन कई जगहों से लीकेज होने पर गलियों में गंदा पानी भरा हुआ है वही गंदा पानी लीकेज पाइप लाइनो से घरों में पहुंच रहा है। सरपंच सुनील का कहना है कि जल घर से पानी की पाइप लाइन को दोबारा गलियों में बिछाया जाएगा। पानी की पाइप लाइन गांव में विभाग ने भेज दिए है। जल्द ही पाइप लाइन बिछाने पर समस्या हल कराई जाएगी और लीकेज पाइप ठीक कराए जाएंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें